\'दो दिन पहले ही मैंने दाढ़ी में कलर किया...\', Virat Kohli ने अपने Test Retirement पर ये क्या कह दिया?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Test Retirement: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उनके इस फैसले ने फैंस और क्रिकेट जगत में हलचल मच गई थी। उन्होंने मई 2025 में यह फैसला लिया, जब उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 9,230 रन बनाकर एक शानदार करियर को विराम दिया।
इसमें उनके 30 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट रिटायरमेंट के बाद कोहली ने हाल ही में एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही उन्होंने अपनी दाढ़ी रंगी है।
Virat Kohli ने टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर दिया अजीबोगरीब बयान
दरअसल, युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने अपनी YouWeCan Foundation के लिए एक खास गाला डिनर का आयोजन किया था, जिसमें क्रिकेट की दुनिया के बड़े सितारों का जमावड़ा हुआ। इस समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ, जिनकी अगुआई मुख्य कोच गौतम गंभीर कर रहे थे, वह मौजूद थे।